कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग कोर्स: Computer hardware and networking guide - Brossura

बबलू यादव

 
9798888699058: कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग कोर्स: Computer hardware and networking guide

Sinossi

“कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग” यह पुस्तक एक संपूर्ण कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग गाइड है। इस पुस्तक को लिखने का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग से संबंधित विषयों को सरल, स्पष्ट और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करना है, ताकि विद्यार्थी, तकनीकी प्रशिक्षु तथा सामान्य पाठक सभी इसे आसानी से समझ सकें। इस पुस्तक में कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग के सभी महत्वपूर्ण भागों और अध्यायों को क्रमबद्ध रूप से शामिल किया गया है। इसमें व्यक्तिगत कंप्यूटर के प्रमुख उपकरणों जैसे— कीबोर्ड, माउस, मदरबोर्ड, प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज डिवाइस, तथा बायोस (BIOS) और फाइल सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कंप्यूटर हार्डवेयर से संबंधित टूल्स और ट्रबलशूटिंग विधियों को भी सरल उदाहरणों के साथ समझाया गया है। नेटवर्किंग अनुभाग में नेटवर्किंग उपकरण जैसे— राउटर, स्विच, लैन केबल, नेटवर्किंग के प्रकार, नेटवर्किंग स्टैंडर्ड, तथा नेटवर्किंग में प्रयुक्त विभिन्न टूल्स का स्पष्ट विवरण दिया गया है। इसके अतिरिक्त, टीसीपी/आईपी (TCP/IP) प्रोटोकॉल, ओएसआई (OSI) मॉडल, और डाटा संचार की मूल अवधारणाओं को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया है। यह पुस्तक विशेष रूप से उन पाठकों के लिए उपयोगी है जो कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग की बुनियादी से लेकर उन्नत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। आशा है कि यह पुस्तक पाठकों के ज्ञान में वृद्धि करेगी और उन्हें तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Le informazioni nella sezione "Riassunto" possono far riferimento a edizioni diverse di questo titolo.